भाजपा-अकाली दल गठबंधन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रभात नगर में हुआ कार्यक्रम

After the BJP-Akali Dal alliance, the workers are enthusiastic, the program took place in Prabhat Nagar.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज जालंधर की नॉर्थ विधानसभा के प्रभात नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा और अकाली दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, अकाली दल के उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह स्वीटी, भाजपा मंडल प्रभारी कुमार बृजेश, रोज पार्क मंडल अध्यक्ष दिनेश महेंद्रू, मंडल महामंत्री रणजीत सिंह, बृजमोहन कपूर, जोगिंदर बहल, मनजीत सिंह, डॉ. रूबी, डी. कटारिया, ममता मागो, नरेश शर्मा और करण कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का स्वागत करते हुए इसे पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच पहुंच बनाने के लिए काम करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के.डी. भंडारी ने कहा कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब के राजनीतिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। दोनों दलों का पुराना अनुभव, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और अकाली दल मिलकर आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेंगे और पंजाब में सरकार बनाने में सफल होंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गठबंधन की भावना के अनुरूप आपसी तालमेल बनाए रखें, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और पंजाब के विकास, सुरक्षा तथा नशामुक्ति जैसे मुद्दों को लेकर मजबूती से काम करें।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page