

जालंधर : थाना 3 के अधीन आते किंगरा गेट में चोरों ने चक्की व करियाना दुकान को निशाना बनाया। जहां एक्टिवा सवार 2 चोर दुकान से नगदी, ड्राईफ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुकान मालिक हरजीत सिंह हरमीत सिंह ने बताया कि वह खिगारा गेट में चक्की और करियाने की दुकान है। देर रात बिना नंबरी सफेद एक्टिवा पर 2.30 बजे 2 चोर आए और तिजौरी से 10 से 12 हजार की नगदी, बादाम, काजू, सोगी सहित अन्य ड्राईफ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक चोर दुकान के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देता है और दूसरा बाहर एक्टिवा पर खड़ रहता है
हैरानी की बात यह है कि चोरों ने बिना ताले तोड़े घटना को अंजाम दिया। दरअससल, चोरों ने शटर की पत्ती को तोड़कर शटर उखाड़ दिया। इस घटना से दुकानदार का 25 हजार नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह देर रात 9 बजे दुकान के ताले लगाकर गए थे। जिसके बाद आज सुबह पड़ोसियों ने बताया कि दुकान का ताले लगे हुए थे और शटर उखड़ा हुआ था। इस दौरान चोर कीमती सामान और नगदी लेकर फरार हो गए।
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि एक चोर मुंह ढककर दुकान में घुसा और उसे पता था कि ड्राइफ्रूट कहां पर पड़ा है। जिसके बाद बोरी में डालकर ड्राइफ्रूट और देसी घी के डिब्बे डालकर ले गया। इसी के साथ तिजौरी में रखे सारे पैसे ले गए। इस मामले को लेकर दुकानदार द्वारा अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। दुकानदार का कहना हैकि इलाके में आए दिन चोरियां हो रही है। आसपास दुकानों में भी चोरियां की घटनाएं सामने आ चुकी है।
पीड़ित ने कहा कि नशेड़ी आते है और नशे की आपूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे है। पी़ड़िता का पुलिस से भरोसा उठ गया। दरअसल, पीड़ित हरमीत सिंह ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ समय पहले पड़ोसी दुकानदार की नई एक्टिवा चोरी हुई थी। दुकानदार ने पुलिस को थाने में जाकर शिकायत भी दी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में अन्य दुकानदारों ने भी कहाकि थाने जाने से कोई फायदा नहीं होगा। जिसके कारण वह थाने में शिकायत देने के लिए नहीं गए। पुलिस की देर रात गश्त को लेकर कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी देर रात गश्त पर दिखाई नहीं देता।
इस मामले को लेकर जब खिंगर गेट एसोसिएशन के प्रधान सतीश रेलन से बात की गई तो उन्होंने कहा है कि पहले भी चोर कई दुकानो को अपना निशाना बना चुके हैं और दुकान के बाहर खड़ी हुई नए एक्टिवा को भी लुटेरे निशाना बना एक्टिवा को चोर लेकर रफूचक्कर हो गई है आप को बता दें कि पुलिस की तरफ से बस दुकान पर आकर खाना पूर्ति की जाती है पहले दुकानों को चोरी के बारे में आजतक भी नहीं चोरो को पकड़ा गया अब इस चोरी की घटना को पुलिस कैसे चोरों तक पहुंचती है हम सभी दुकानदारों का थाना तीन की पुलिस से विश्वास उठ गया है