प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के 14 मंडलों में होंगे सेवा कार्य, घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

On Prime Minister Modi's birthday, 14 BJP mandals will conduct service work, and a 'blessing lamp' will be lit in every home.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को “प्रधानमंत्री सेवा संकल्प पखवाड़ा” के तहत व्यापक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया ने दी।

अमित भाटिया ने बताया कि भाजपा जालंधर शहरी के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 14 मंडलों में समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत गौशालाओं, अनाथ आश्रमों, कुष्ठ आश्रमों, अपाहज आश्रम, स्वच्छता अभियान और अन्य सेवा संस्थानों में जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी। स्कूली बच्चों को पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री वितरित की जाएगी, जबकि मंदिरों में हवन-यज्ञ और गुरुद्वारों में अरदास कर देश की सुख-समृद्धि एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी। यह सभी कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में करवाए जाएंगे

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम के समय “जिसने हमारा जीवन संवारा, उसके लिए आशीर्वाद हमारा” अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर घर-घर जाकर आशीर्वाद का दिया जलाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों के प्रति जनता की कृतज्ञता व्यक्त करना है।
अमित भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी नीतियों ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का नया संचार किया है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में देशवासियों को मुफ्त कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाकर करोड़ों लोगों के जीवन की रक्षा की गई। इसके अतिरिक्त गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्यों से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पार्षद, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को जनसेवा के पर्व के रूप में मनाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और विकास की ऐसी मिसाल स्थापित की है, जिससे देश का प्रत्येक नागरिक प्रेरणा ले रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री सेवा संकल्प पखवाड़ा उसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page