

जालंधर : स. हरविंदर सिंह विर्क, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के तहत तथा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 26 फरवरी 2026 को पीड़ित पर गोली चलाकर उसका मोटरसाइकिल लूटने के मामले को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई विनीट आहलावत, आई.पी.एस., एस.पी. इन्वेस्टिगेशन, जालंधर ग्रामीण तथा ओंकार सिंह बराड़, पी.पी.एस., डी.एस.पी. सब-डिवीजन नकोदर की निगरानी में की गई।
जानकारी देते हुए डी.एस.पी. ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता गुरमुख गोयल पुत्र नरेंद्र कुमार, निवासी मकान नंबर 662, मसरी मंडी, नकोदर ने पुलिस को शिकायत दी कि बाबा नानका और नकोदर बस स्टैंड के नजदीक दो अज्ञात युवकों ने उस पर गोली चलाकर उसका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB-24-C-8701 लूट लिया।
शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 32 दिनांक 26.02.2026, धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा धारा 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सिटी नकोदर, जिला जालंधर में दर्ज करके जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस द्वारा वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की गई और यह सामने आया कि आरोपी नकोदर शहर के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए इलाके से फरार हो गए थे। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करते हुए प्रयास तेज किए गए।
जांच के दौरान एक आरोपी, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है और जो पहले जमानत पर बाहर आया हुआ था, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से वारदात के दौरान लूटा गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*दर्ज मुकदमा*
मुकदमा नंबर 32 दिनांक 26.02.2026
धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट
थाना सिटी नकोदर, जिला जालंधर
*गिरफ्तार आरोपी*
हरमन @ गोंगा @ खुश्की पुत्र जसवीर, निवासी मोहल्ला गुरु नानकपुरा, नकोदर, जिला जालंधर।
गिरफ्तारी दिनांक: 14.09.2026
*बरामदगी*
– हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, नंबर PB-24-C-8701
– रंग: काला