

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 7.80 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन, 32 बोर की पिस्तौल और 5 राउंड बरामद की है। जानकारी देते हुए एडीसीपी इन्वेस्टिगेन देव सिंह ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत एसआई मंजिंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल सेल कमिश्नरेट के नेतृत्व में स्पेशल सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है।
एडीसीपी ने कहा कि स्पेशल सेल की टीम नाकाबंदी के दौरान टी-प्वाइंट नाखां वाला बाग के पास तिलक नगर में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने हुंडई आई-20 गाड़ी संख्या पीबी-91-6313 को रोककर तालाशी ली। तलाशी लेने पर काले लिफाफे से 1 किलो हेरोइन और भारतीय मुद्रा ड्रग मनी में 7 लाख रुपये बरामद हुए। इसके आधार पर मामला नं. 267 दिनांक 26.09.2026, पृष्ठ 21सी/27ए-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के अनुसार एफआईआर दर्ज की गई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दीपक को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी दीपक उर्फ दीपू ने बताया कि इस मामले में साहिल पुत्र रवि कुमार निवासी जिला अमृतसर को नामजद किया गया। जिसके बाद आरोपी को 30 सितंबर को करोल बाग जालंधर से हुंडई वर्ना कार नंबर PB08-FM-7999 से एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल 32 बोर और 5 रौंद बरामद किए गए।