

जालंधर : अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट – कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर द्वारा विभिन्न संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए जिले में 9 स्थान निर्धारित किए गए है। जारी आदेशों के अनुसार शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए निर्धारित किए गए स्थानों में पुड्डा ग्राउंड तहसील कॉम्प्लेक्स जालंधर के सामने, देश भगत यादगार हॉल, बरलटन पार्क, दशहरा ग्राउंड जालंधर छावनी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर, दाना मंडी भोगपुर, कपूरथला रोड, नकोदर के पश्चिमी तरफ, दाना मंडी गांव सैफावाला (फिरोजपुर) और नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स शाहकोट शामिल है।
आदेशों में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस कमिश्नर या उप मंडल मैजिस्ट्रेट, जो भी लागू हो, से अग्रिम अनुमति लेनी होगी। प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार का हथियार जैसे चाकू, लाठी या इस प्रकार का कोई अन्य हथियार लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
आयोजक को प्रत्येक उपयुक्त जंक्शन पर प्रदर्शन के साथ मार्शल और शांतिपूर्ण मार्च सुनिश्चित करने संबंधी लिखित देना होगा। रोष प्रदर्शन के दौरान अपनी किसी भी प्रकार की गैरकानूनी कार्रवाई करके होने वाले जानी या माली नुकसान के लिए आयोजक/प्रदर्शनकारी जिम्मेदार होंगे। यह आदेश जारी होने की तिथि से अगले दो महीने तक लागू रहेंगे।