

जालंधर : जिला प्रशासन जालंधर की अगुवाई में सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक 9 दिनों की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को उचित और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का अवसर दिलाने में पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने विभिन्न विभागों को रैली स्थल पर पीने का साफ पानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, मैडिकल टीमें और फायर ब्रिगेड सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को समय पर पूरा करने के आदेश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. शुभी आंगरा, डिप्टी डायरेक्टर डी.बी.ई.ई. नीलम महे, डायरेक्टर रिक्रूटमेंट जालंधर कैंट कर्नल रश्मि नारायण मौजूद थे।