

जालंधर : भाजपा के युवा, तेज़-तर्रार एवं बेहद सक्रिय नेता प्रशांत गंभीर जी ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व एवं जनहितैषी सोच से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
प्रशांत गंभीर जी भाजपा में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।उनका आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है