आम लोगों के बीच पहुंचे पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी वरिंदर सचदेवा, माई हीरा गेट पर धन्ना-कचौरी और पंडित जी की लस्सी का लिया स्वाद

Punjab BJP co-incharge Varinder Sachdeva reached among the common people, tasted Dhanna-Kachori and Panditji's Lassi at Mai Hira Gate.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने में अहम भूमिका निभाने वाले और पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी वरिंदर सचदेवा ने आज जालंधर दौरे के दौरान अपने बेहद मिलनसार, हंसमुख और जमीन से जुड़े अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जालंधर भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ढल्ल, महामंत्री दीपक टेलू, सचिव सन्नी शर्मा, अनुज शारदा, हेमंत खन्ना, हसन सोनी, हैप्पी शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख अकबर सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ माई हीरा गेट स्थित प्रसिद्ध धनिया कचौरी की दुकान पर पहुंचकर आम लोगों की तरह बैठकर कचौरियों का स्वाद लिया।IMG 20261117 WA0370

इसके बाद सभी नेता शहीद भगत सिंह चौक स्थित प्रसिद्ध पंडित लस्सी वाले की दुकान पर पहुंचे, जहां वरिंदर सचदेवा ने लस्सी का आनंद लिया। इस दौरान उनका सहज व्यवहार, हंसी-मजाक और आम लोगों के साथ आत्मीयता से बातचीत करने का अंदाज विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वही वरिंदर सचदेवा ने इस दौरान भाजपा के पुराने और समर्पित सहगल परिवार के सदस्य कैलाश सहगल से भी मुलाकात की। इसके उपरांत वह पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी की दुकान पर पहुंचे और उनके बेटे साहिल भंडारी से मुलाकात कर पारिवारिक आत्मीयता का परिचय दिया।राजनीतिक गलियारों में वरिंदर सचदेवा की पहचान एक ऐसे संगठनात्मक नेता के रूप में है, जिनकी राजनीतिक और सामाजिक इंजीनियरिंग बेहद मजबूत मानी जाती है। समाज के अलग-अलग वर्गों, व्यापारियों, युवाओं, पुराने कार्यकर्ताओं और नए चेहरों के साथ संबंध स्थापित करने की उनकी कला उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता बनाती है। उनकी खासियत है कि वह बड़े राजनीतिक पद की औपचारिकता से ऊपर उठकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच सहजता से पहुंचते हैं।जालंधर के बाजारों में आम लोगों के बीच इस तरह समय बिताकर वरिंदर सचदेवा ने यह संदेश दिया कि मजबूत राजनीतिक संगठन केवल बैठकों और मंचों से नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनके साथ जुड़ने, पुराने संबंधों को सम्मान देने और हर वर्ग का विश्वास जीतने से बनता है। उनका यही मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page