नशा मुक्ति यात्रा के समापन पर जालंधर में उमड़ा जनसैलाब, अमित शाह की रैली में मंडल-5 ने दिखाई ताकत

Crowds gathered in Jalandhar at the conclusion of the Nasha Mukti Yatra; Mandal-5 showed its strength at Amit Shah's rally.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पिछले दस दिनों से चल रही नशा मुक्ति यात्रा का जालंधर में भव्य समापन हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जालंधर पहुंचकर लिली रिजॉर्ट, परागपुर के समीप आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में उमड़ी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को विशाल जनसभा का रूप दे दिया।

जालंधर सेंट्रल मंडल नंबर 5 से मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग क्षेत्रों से बसों, कारों एवं मोटरसाइकिलों के काफिलों के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। रामामंडी, लद्धेवाली, बियंत नगर, ढिलवां, सैनिक विहार, दशमेश नगर, विडिंग, परागपुर और दकोहा सहित मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में रैली को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

*वार्ड नंबर 6 से निकला कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला*
रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने में वार्ड नंबर 6 के इंचार्ज गुरविंदर सिंह मुलतानी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने अपने वार्ड से कार्यकर्ताओं से भरी बसों को रवाना किया और स्वयं भी साथियों के साथ बाइक एवं अन्य वाहनों के काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। गुरविंदर सिंह मुलतानी ने कहा, “आज रैली में उमड़ी भीड़ केवल भीड़ नहीं थी, बल्कि यह पंजाब के लोगों की भावना और बदलाव की इच्छा को दर्शा रही थी। मुझे गर्व है कि मुझे अपने वार्ड नंबर 6 से बड़ी संख्या में साथियों को इस रैली तक पहुंचाने का अवसर मिला। हमने पूरी मेहनत और उत्साह के साथ बसों को रवाना किया और अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक जनसभा का हिस्सा बने।”

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य से जुड़ा विषय है और हर परिवार एवं हर युवा को इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है।

मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा ने की कार्यकर्ताओं की सराहना
मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र इंचार्जों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से गुरविंदर सिंह मुलतानी द्वारा वार्ड नंबर 6 से किए गए व्यापक प्रबंधों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी के लिए उनकी सराहना की तथा उन्हें शाबाशी दी। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचाने के लिए गुरविंदर सिंह मुलतानी को कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानित भी किया गया।

*अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता*
ढिलवां से अमरजीत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से भरी बस रैली स्थल पर पहुंची। वहीं सैनिक विहार एवं दशमेश नगर से राजवीर प्रिंस के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे। रामामंडी से इंजीनियर चंदन रखेजा, जे.पी. पांडे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बसों एवं अन्य वाहनों के साथ रैली में भाग लिया वहीं दकोहा से जरनैल डिपला, राजविंदर घुम्म्न, रमेश वर्मा, तरुणा जी बस लेकर शामिल हुए।
मंडल नंबर 5 के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ रैली में भाग लेते हुए पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

“नशामुक्त पंजाब के लिए हर स्तर पर लड़ाई जरूरी”
इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल सरकार तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि समाज, परिवार, युवा और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी मिलकर जन-जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्होंने कहा कि जालंधर में उमड़ी बड़ी संख्या में जनता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी यह दिखाती है कि नशामुक्त पंजाब का मुद्दा अब जन-आंदोलन का रूप ले रहा है।

रैली से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की, जिसके बाद उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया।इस मौके पर सभी साथी जिसमें विशेष तौर पर विकास खोसला, सीनियर नेता मुनीष नड्डा, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जे.पी पाण्डेय, प्रेम कुमार,लखविंद्र सिंह, अभय कुमार, निशांत सिंह, मिर्जा, भुपेन्द्र सिंह, अमित मित्त्ल, जरनैल सिंह, हेमराज जी, डिंपल,अमन सुडेरा,संदीप पठानिया,पवन कुमार, यादविंदर सिंह,पवन टंडन, महेश कुमार घई, सुरिन्द्र कुमार,राघव आदि भारी संख्या में साथी शामिल हुए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page