

जालंधर: फगवाड़ा में स्थित LPU हिंसा मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़-फोड़ करने में शामिल थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए कुल 2 एसआईटी बनाई गई है। आरोपियों में एक फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ले का 20 वर्षीय गगन शामिल है। सूत्रों के अनुसार एक दोषी को पुलिस बॉम्बे से लेकर आई है। वहीं जांच के लिए पुलिस ने 163 नंबर एफआईआर, 105 नंबर एफआईआर और 106 नंबर एफआईआर की जांच के लिए एक अलग से एसआईटी बनाई गई है।
जिसमें एक एसआईटी यूनिवर्सिटी व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे व डिजीटल एविडेंस क्लेकट करने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गगन के मामा ने कहा कि पुलिस उसे किस मामले में लेकर आई है, इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा है। गगन कल से लापता है। ऐसे में आज गगन ने कोर्ट में पेशी से पहले फोन करके सूचना दी। जिसके बाद वह कोर्ट में पहुंचे और पुलिस से गगन की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मामा ने कहा कि गगन पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।
परिवार के अनुसार गगन डोमिनोज में डिलीवरी का काम करता है और डेढ महीने पहले ही वह नौकरी पर लगा था। ऐसे में गगन की गिरफ्तारी को लेकर परिवार काफी चितिंत है। दूसरी ओर थाना सतनामपुरा के अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन जांच अधिकारी ने गिरफ्तारी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया और मीडिया के कैमरे से दूरी बनाकर निकल गए।