

जालंधर बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज डिपो में भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज डिपो में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। आग बस स्टैंड डिपो में पड़े टायरों में लगी है।