

जालंधर : नगरवासियों को डेंगू एवं मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर-80 में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने अपने एरिया में फॉगिंग करवाया।इस दौरान मच्छरों के प्रकोप को कम करने और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान चलाया गया, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्डवासियों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए साफ-सफाई और फॉगिंग जैसी जरूरी गतिविधियां लगातार जारी रखी जाएंगी। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें और डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वार्ड की बेहतरी और लोगों की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।