संगरूर महा इंसाफ रैली को सफल बनाने हेतु आब्जर्वर जूनियर अवतार हैनरी ने रणनीतिक बैठक कर सौंपी ड्यूटियां

To make Sangrur Maha Insaaf Rally a success, Observer Junior Avtar Henry held a strategic meeting and assigned duties.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  पंजाब कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर 4 नवंबर 2026 को संगरूर के फाग्गुवाला गांव में ‘महा इंसाफ रैली’ (न्याय रैली) का आयोजन करने जा रही है। इस विशाल रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस संगरूर रैली को सफल बनाने और जालंधर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ ले जाने के लिए ज़िला होशियारपुर के आब्जर्वर व् जालंधर उत्तर से कांग्रेस विधायक अवतार सिंह जूनियर (बावा हेनरी) ने क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की।

इस मोके पर विधायक हैनरी ने कहा की इस रैली के जरिए कांग्रेस पंजाब में कानून व्यवस्था, नशा और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के बड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को बेनकाब करेंगे। हैनरी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में आज कोई नया कारोबार शुरू करने और फैक्टरी मालिक नया निवेश करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी स्थिति बन गई है कि किसी को नहीं पता कि कब और कहां गोली चल जाए। इसी असुरक्षा के कारण पंजाब में नया निवेश नहीं आ रहा है।

अंत विधायक हैनरी ने सभी पदाधिकारियों से यह अपील की वह अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली का हिस्सा बनाएं तांकि जन विरोधी नीतियों वाली मौजूदा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंका जा सके। इस बैठक में पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा,पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां,पूर्व विधायक पवन आदिया,पूर्व विधायक अरुण डोगरा,पूर्व विधायक इंदु बाला,जिला कांग्रेस के प्रधान दलजीत सिंह गिलजियां,रंजीत कुमार किटी,यमनी गोमर चैरपर्सन एस सी सेल सहित पार्षद पूर्व पार्षद और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page