

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, जहां उसके तीन मौजूदा विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है।
कुंवर विजय प्रताप सिंह (विधायक, अमृतसर नॉर्थ)
हरमीत सिंह पठानमाजरा (विधायक, सनौर)
चेतन सिंह जौड़ामाजरा (विधायक, समाना और पूर्व मंत्री)
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का इस तरह पार्टी बदलना आम आदमी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है भाजपा ज्वाइन करने के बाद विधायकों ने कहा कि पंजाब की समस्याओं (जैसे कर्ज, ड्रग्स और कानून व्यवस्था) का समाधान केवल केंद्र सरकार और भाजपा के सहयोग से ही संभव है।