वेस्ट विधानसभा में आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी झटका, ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन गौरव जोशी ने AAP से दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

Aam Aadmi Party suffers a major political setback in the West Assembly elections; Brahmin Welfare Board Chairman Gaurav Joshi resigns from AAP and joins BJP.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा सियासी झटका लगा, जब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन गौरव जोशी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गौरव जोशी ने अपने इस्तीफे के लिए पंजाब के मंत्री मोहिंदर भगत और उनके बेटे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में भारी अंतर है। पार्टी में जिस तरह के काम करने का दावा किया जाता है, वास्तविकता उससे बिल्कुल अलग है।

आज जालंधर भाजपा कार्यालय में भाजपा जालंधर जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में गौरव जोशी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर पंजाब भाजपा महामंत्री एवं जालंधर जोनल प्रभारी परमिंदर बराड़, पूर्व मंत्री एवं पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा प्रधान शीतल अंगुराल, के.डी. भंडारी, दिनेश ढल , पंजाब भाजपा सचिव अमरजीत अमरी , पंजाब भाजपा सचिव करमजीत कौर चौधरी,जिला महामंत्री दविंदर भारद्वाज दीपक तेलू और योगेश धीर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने गौरव जोशी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की विकासवादी विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में गौरव जोशी का भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page