जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना

Self-enumeration will be conducted from November 16 to 30 under the second phase of Census-2027.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके तहत वे 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिक se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार संबंधी विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने विवरण सही एवं पूर्ण दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकार घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे। इस दौरान वे घरों, परिवारों और व्यक्तियों संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। जिन नागरिकों ने स्व-गणना की होगी, उन्हें स्व-गणना की आईडी घर आने वाले संबंधित गणनाकार के साथ साझा करनी होगी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों से जनगणना-2027 को सुचारू एवं निर्विघ्न ढंग से पूरा करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और लोक कल्याण नीतियों को बनाने का महत्वपूर्ण आधार होते हैं, इसलिए हर नागरिक को इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page