जालंधर नॉर्थ से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने परिवार सहित श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा,माता रानी का आशीर्वाद लेकर चुनाव में जीत की कामना की

After being nominated from Jalandhar North, Mayor Vineet Dhir, along with his family, paid obeisance at the Shri Devi Talab Temple, sought the blessings of Mata Rani and prayed for victory in the elections.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जलंधर नॉर्थ विधानसभा हलके से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने अपने परिवार सहित प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता के दरबार में नतमस्तक होकर आगामी चुनाव में जीत और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस धार्मिक अवसर पर उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद श्वेता धीर, बेटे निशांत धीर और बेटे प्रियांश धीर भी उनके साथ मौजूद रहे। पूरे परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।IMG 20261114 WA0455

मंदिर में माथा टेकने के बाद वनीत धीर ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि हर शुभ कार्य की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि माता रानी की कृपा और जनता के सहयोग से वह अपने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page