

जालंधर : शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी को लेकर पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा के साथ देर रात अचानक विभिन्न पुलिस थानों और नाकों का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस की तैयारियों, नाइट पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और जमीनी स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर समय सतर्क रहने, प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सख्ती से जांच करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नागरिकों की सुरक्षा और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सतर्कता और सक्रियता जारी रखने की बात कही।