स्वर्णकार समाज ने भाजपा स्वर्णकार सेल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भुवन मल्होत्रा का किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

The goldsmith community gave a grand welcome and felicitation to the newly appointed district president of BJP Goldsmith Cell, Bhuvan Malhotra.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा भुवन मल्होत्रा को स्वर्णकार सेल, भारतीय जनता पार्टी, जालंधर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर स्वर्णकार समाज की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर स्वर्णकार संघ जालंधर के प्रधान हरजीत सिंह, दीपा लूथरा, यूथ स्वर्णकार संघ के चेयरमैन बॉबी धीर, वाइस प्रेसिडेंट विनोद कपूर, गौरव लूथरा, करण सेखरी, शंकर सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों ने भुवन मल्होत्रा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भुवन मल्होत्रा ने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान आदरणीय अशोक सरीन हिक्की जी, पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और पूरी भाजपा टीम का दिल की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे।IMG 20261103 WA0236

उन्होंने स्वर्णकार संघ जालंधर के प्रधान हरजीत सिंह, दीपा लूथरा, यूथ स्वर्णकार संघ के चेयरमैन बॉबी धीर, वाइस प्रेसिडेंट विनोद कपूर, गौरव लूथरा, करण सेखरी, शंकर एवं सभी सम्मानित पदाधिकारियों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।

भुवन मल्होत्रा ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि स्वर्णकार समाज और भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनका प्रयास रहेगा कि समाज की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाए, युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए तथा स्वर्णकार समाज की एकता, सम्मान और उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाए।

अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का विश्वास, समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और युवाओं का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह सभी के आशीर्वाद से इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page