संगरूर में इंसाफ रैली में गरजे राहुल गांधी

Rahul Gandhi roared at the Insaaf rally in Sangrur

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आज राहुल गांधी और इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संगरूर पहुंचे हैं। संगरूर में आयोजित इंसाफ रैली में एक साथ हुंकार भरी। इस रैली के मंच से पंजाब ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने अभियान का शंखनाद किया है राहुल गांधी जैसे ही अपना भाषण शुरू करने लगे, तभी चुप हो गए। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को याद किया।

राहुल गांधी ने कहा अभी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह मिल गए, उन्हें देखकर मैं अपना भाषण का प्लान बदल रहा हूं। (इशारा कर मूसेवाला के पिता को पास बुलाया) कुछ साल पहले सिद्धू मूसेवाला को जानता भी नहीं था। उसके गाने नहीं सुने थे। बाजू पर टैटू। बताया गया कि ये म्यूजीशियन हैं। उसके बाद बताया गया कि उसकी उसके बारे में जाना और बाद में उसके गाने सुने ‘295’…  उसकी सिक्योरिटी हटाई जाती है। काली एसयूवी में डेलाइट में उसकी हत्या कर दी गई।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब मूसेवाला की हत्या हुई तो वे मूसा गांव गए थे। तब बलकौर सिंह ने कहा था कि देखिए पिता मरता है, माता मरती है तो दुख होता है, लेकिन जिस पिता को अपने बेटे की मौत देखनी पड़ती है, उससे बड़ा दर्द इस दुनिया में नहीं है। जो इनके बेटे के साथ हुआ, आज पंजाब में फैशन बन गया है। मूसेवाला को सबके सामने गोली मारी, वे सोच आज पंजाब के कौने कौने में है।

राहुल गांधी के स्वागत के बाद मंच से बोलते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के देहांत के बाद समारक के लिए स्थान न दिए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में जंगलराज कायम हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज छोटा व्यापारी हो या किसान, हर वर्ग बुरी तरह परेशान है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page