शहीदों की बदौलत से ही आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर करतार बस सर्विस के कार्यलय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य मेहमान उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने झंडे की रस्म अदा की। विधायक हैनरी ने क्षेत्र निवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और जनता को सम्बोदित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत का संविधान, इसी दिन अस्तित्व में आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना.हैनरी ने कहा की यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है।उन्होंन कहा यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है।IMG 20250127 WA0640 हैनरी ने कहा भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।विधायक ने कहा की हमारे महान स्वतंत्रता सेनानीयों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके।

IMG20250126120646

आज भारत जितना भी उन्नत हुआ है हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हुआ है क्योंकि वो ना होते तो भारत आज भी ब्रिटिश राज का गुलाम होता। उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं और हमे उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए क्योंकि उन्ही की वजह से आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं।इस मौके पर ब्लॉक प्रधान सहित पार्षद,पूर्व पार्षद, कांग्रेसी कार्यकर्ता और करतार बस सर्विस व करतार पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौजूद थे ।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page