अमित शाह की 30 सितंबर की महारैली को लेकर जालंधर नॉर्थ-वेस्ट में तैयारियां तेज, संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

Preparations in full swing in Jalandhar North-West for Amit Shah's mega rally on September 30th, with Organisation Minister Srinivasulu holding a direct dialogue with party workers.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 30 सितंबर, बुधवार को दोपहर 2 बजे जालंधर के परागपुर जी.टी. रोड स्थित रैली स्थल पर पहुंचने को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्का और पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री श्री मंथरी श्रीनिवासुलु ने जालंधर नॉर्थ और जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। यह बैठक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी. भंडारी एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल के कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में श्रीनिवासुलु ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों, बूथ स्तर तक जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिक से अधिक लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमित शाह की जालंधर रैली नशे के खिलाफ भाजपा के अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव है और जालंधर नॉर्थ तथा वेस्ट के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए पूरी संगठनात्मक शक्ति के साथ जुटें।

के.डी. भंडारी और शीतल अंगुराल ने कहा कि अमित शाह के आगमन को लेकर जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर से नशे के खिलाफ एक मजबूत जन-जागरूकता का संदेश पूरे पंजाब तक पहुंचाया जाएगा।IMG 20260926 WA0530

इस अवसर पर जालंधर भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की सहित नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा एवं सेल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 30 सितंबर को चारों ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राओं’ का समापन भी जालंधर में होना है। नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,राजू मागो,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी,आशीष सहगल, पार्षद रवि कुमार, गुरदीप फौजी, भगवंत प्रभाकर, गोपाल कृष्ण सोनी नरेश शर्मा मनहर पाषाण,अनु शर्मा,अनिल शर्मा बृज गुप्ता हेमंत खन्ना सूर्य मिश्रा,सौरभ शर्मा,दविंदर भारद्वाज, ज़िला उपाध्यक्ष ,दर्शन लाल भगत,ज़िला उपाध्यक्ष ,योगेश मल्होत्रा ज़िला ऑफिस इंचार्ज , दीपक तेलू ,मंजीत सिंह टीटू पार्षद दल के नेता ,तरविंदर सोई पार्षद ,कृष्णा मिनिया पार्षदपुत्र ,कुणाल शर्मा ,भगत मनोहर लाल,मीनू शर्मा, ,अशोक चड्ढा , संदीप पाहवा जी,राजन अंगुराल ,पीसी राणा ,मंडल अध्यक्ष ऋषि बहल ,मनीष बल ,सोनू चोहान (राज कुमार),अजय ठाकुर ,गोल्डी भगत ,सुनील चोपड़ा कुमद शर्मा,शिव मणि,सीमा कुमारी,रमेश निश्चल,सुमन राणा,रजनी कुमारी,रिंकू बलि, दिनेश भगत, गौरव लूथरा, सुमित शर्मा, अजय वर्मा, सुशांत कोहली,वसु छिब्बर, सुनील मंटो, पंकज सारंगल,निखिल अरोड़ा, दीपक सच्चा अंगुराल,दीपक बावा, वरुण तनेजा, हरिंदर शर्मा,डिम्पल शर्मा, रवि विनायक, मनोज वढ़ेरा, निट्टू महाजन, आदित्य शर्मा, बावा जयरथ, सोनू, राजीव वर्मा, कुक्कू भारद्वाज, सुरजीत भुल्लर,दीपक राठौर , दवारकानाथ,एमपी शर्मा जी,अजय भगत, उपस्थित थे

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page