सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पंजाब गहरे कर्ज के संकट में जा रहा है डूबता : लक्की बिंद्रा

Punjab is sinking into a deep debt crisis due to the wrong economic policies of the government: Lucky Bindra

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियां पूरी तरह से दिशाहीन और जनविरोधी साबित हुई हैं। ‘आप’ ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए थे, लेकिन आज जमीन पर स्थिति बिल्कुल उलट है।

सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पंजाब गहरे कर्ज के संकट में डूबता जा रहा है। बुनियादी ढांचे का विकास ठप है और राज्य का युवा आज भी बेरोजगारी तथा नशे के जाल से जूझ रहा है। कानून-व्यवस्था की बदहाली ने राज्य के व्यापारिक माहौल को गंभीर चोट पहुंचाई है।

लक्की बिंद्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ काम करती है। राहुल गांधी ने पंजाब के विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सिखों तथा पंजाबियों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

कांग्रेस पंजाब में एक सुरक्षित, नशामुक्त और औद्योगिक रूप से समृद्ध भविष्य की गारंटी देती है। पंजाब के उज्ज्वल भविष्य और वास्तविक खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार बनाना बेहद जरूरी है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page