विधायक हैनरी का नगर निगम को अल्टीमेटम,कहा टूटी सड़कें,बंद स्ट्रीट लाइटों,सीवरेज और गंदे पानी की समस्या के समाधान तक रहेगा संघर्ष जारी

MLA Henry issues ultimatum to Municipal Corporation, says struggle will continue until broken roads, non-functional streetlights, sewerage and dirty water problems are resolved

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: हल्का उत्तरी विधानसभा में टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइटों, सीवरेज और गंदे पानी की समस्या को लेकर क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ,ब्लाक प्रधान सहित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ लम्मापिंड चौंक पर धरना प्रदर्शन किया और टेंडरों में हुई धांधली की जांच की मांग की। इस मोके पर विधायक हैनरी ने उपस्तिथ जनता को अपने भाषण में कहा की आप सरकार की मेहरबानी से नार्थ हल्के के अंतर्गत एक सड़क के तीन बार उद्घाटन हो चुके हैं पर पर सड़क अभी तक नहीं बनी जोकि पंजाब की प्रशासनिक सुस्ती, भ्रष्टाचार और लचर राजनीतिक इच्छाशक्ति का एक जीता-जागता उदाहरण है।विधायक हैनरी ने कहा शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम और सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उत्तरी हल्के के हर वार्ड में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा शहर की हालत लगातार बदतर होती जा रही है ,जनता कूड़े, सीवरेज, गंदे पानी, बंद स्ट्रीट लाइटों और टूटी सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं, खराब सड़कों के कारण न केवल लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है, बल्कि व्यापार और दैनिक जीवन पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है।आए दिन गड्ढों के कारण बाइक और कार सवार हादसे का शिकार होते हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए ऐसी सड़कों पर चलना अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता लेकिन मेयर और निगम प्रशासन जनता की समस्याओं का समाधान करने में गंभीर नजर नहीं आ रहे। है।

विधायक ने कहा कि टेंडरों की शर्तें, कंपनियों को दिए काम, भुगतान और काम की गुणवत्ता का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए। हैनरी ने नगर निगम की अफसरशाही को चेतावनी देते कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अब केवल 3-4 महीने की मेहमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके पिछले कार्यकाल के दौरान किए कार्यों, फैसलों, टेंडरों और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा ब्यौरा लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार या नियमों की उल्लंघना के तथ्य सामने आते हैं तो कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अंत विधायक ने नगर निगम को अल्टीमेटम दिया की जब तक शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होता और नगर निगम के कामकाज में पारदर्शिता नहीं आती,तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

इस धरना प्रदर्शन में सीनियर कांग्रेस नेता परमजीत सिंह पम्मा,बिक्रम सिंह खेहरा,मेडम पवन सूरी,ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कम्बोज,ब्लाक प्रधान दीपक शर्मा,सूरज लाहौरिया,आशु सचदेवा,दविंदर शर्मा,परताप सिंह कम्बोज,रत्नेश सैनी,हरमीत साबा,नीटा विकासपुरी,विशाल गिल,गुलशन सोढ़ी,बोब्बी सोंधी,हैप्पी सागर,ईश्वर,सूबा सिंह,प्रदीप शर्मा,प्रदीप टोनी,टोनी शारदा,साब सिंह,बिट्टू सिंह,साबी लाहोरिया,संजू अरोड़ा,बलविंदर बिल्लू संतोखपुरा,राजीव शर्मा,आत्मा राम,हरजीत सिंह पप्पी,मलकीत सिंह सरवन राम,विक्रमजीत सिंह,राजीव पंडित,जसविंदर सिंह,अतुल कपूर,सरबजीत सिंह,अमरजीत सिंह,गौरी लूथर,संजू नारंग, नोना कपूर,सुरजीत सिंह,वंश आदि भारी संख्या में उपस्तिथ थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page