थाना तीन पुलिस चालान काटने में व्यस्त, जनता ट्रैफिक जाम से त्रस्त

Police station three is busy issuing challans, people are suffering from traffic jams.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : आजकल शहर में अपराध को रोकने के चक्कर में पुलिस चालान धड़ाधड़ काट रही है और पुलिस की सख्ती सिर्फ और सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित है जबकि शहर के बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है। आप को बता दे कि इलाका निवासियों का कहना है कि थाना तीन के अधीन पड़ते मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट,भगतसिंह चौक, रेलवे रोड,पंज पीर चौक, खींगरागेट, होशियारपुर अड्डा चौक, माई हीरा गेट जनता ट्रैफिक जाम से त्रस्त है।

हाल यह है कि दुकानदारों ने दुकानों के बाहर ग्राहकों के वाहन बेतरतीब ढंग से लगाए होते हैं और हर 2 मिनट में जाम की स्थिति हो जाता है। इतनी में जाम में फंसे लोग एकदूसरे से लड़ते रहे हैं। हाल यह है कि पास में कोई पुलिसवाला भी खड़ा हो वो लड़ाई छुड़वाने की बजाय चालान काटने में व्यस्त रहा है। भगतसिंह चौक,फगवाड़ा गेट, पंज पीर चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, खींगरा गेट,अटारी बाजार, भगत सिंह चौक आदि के इलाकों में भी हालत खराब है।

यहां दुकानदारों ने अपना सामान दुकान से बाहर सड़कों पर लगाया होता है जिसकारण भी सड़क से गुजरना पैदल राहगीर के लिए भी मुश्किल है।आप को बता दे कि कई ऐसे दुकानदार भी हैं जो अपनी दुकान का सामना पब्लिक फुटपाथ में लगा कर बैठे हुए हैं और कई मार्किट वालों ने दुकान का सामान रखने के लिए एक पट्टी की लाइन खींची हुई है आप दुकानदार उस लाइन को पार कर अपना सामान लगा देते हैं जिस के कारण बाजारों में जाम लगा रहता है

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page