

जालंधर : थाना तीन के अधीन पड़ते माईं हीरा गेट में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। चोरों द्वारा तीसरी बार मार्केट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि चोरों द्वारा तीसरी बार घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी वारदात ट्रेस नहीं कर पाई। यही कारण है कि माईं हीरां गेट की दुकानें अब चोरों का अड्डा बनता जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए साहिल आनंद ने कहा कि दुकानदार ने उन्हें फोन करके बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। जिसके बाद वह दुकान पर कर्मी के साथ आया और तिजौरी चैक की तो देखा कि चोर तिजौरी से 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। किरण बुक शॉप की दुकान से चोर 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर काउंटर से कूदकर तिजौरी के पास जाता है और तिजौरी को माथा टेककर पेचकस से तिजौरी खोलने लगता है। ऐसे में तिजौरी में रखे 5 हजार की नगदी लेकर चोर दुकान से फरार हो गया।
दुकानदार मालिक ने कहा कि मार्केट में पहले आटे की चक्की पर चोरी हुई, उसके बाद हमारी दुकान के थोड़ी दूरी पर 4 दुकानों में चोरी की वारदात को चोरों ने निशाना बनाया। ऐसे में अब उनकी दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कहाकि उन्हें लगता है कि अब एसोसिएशन मिलकर सिक्योरिटी तैनात करें या प्रत्येक दुकानदार खुद दुकानों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड लगाएं। दुकानदार ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और वह खानापूर्ति करते हुए शिकायत लिखकर ले गई।
इस मामले में थाना तीन के ड्यूटी अफसर ओंकर सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने ने कहा है माई हीरा गेट मार्किट की तरफ से दुकानों की रखवाली करने के लिए रात्रि कोई भी चौकीदार नहीं रखा गया इस मामले को लेकर दुकानदार ने थाना तीन को अपनी लिखत रिपोर्ट दे दी गई और मौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकाल ली गई है जल्द ही लूटरे पुलिस की गिरफ्तारी में होगे