

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के अधीन पड़ते थाना तीन में कई दुकानदारों ने फुटपाथों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है, जिससे आम जनता और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती है।प्रमुख चौराहों के चौकों पर नगर निगम की तरफ से एक दुकानदारों को एक लाइन खींच कर दी गई है पर दुकानदार अपना सामान खींची गई लाइनों के पार लगा देते हैं जिस के कारण बाजारों में काफी ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो जाती है और दुकानदार राहगीरों से लड़ने के लिए तैयार रहता है और जब दुकान पर गाहक सामान लेने के लिए जाता है तो बीच सड़क में अपना दो पहिया वाहन या अपनी गाड़ी को खड़ा कर चला जाता है और अपने गाड़ी को देखता रहता है कि और उस के वाहन या गाड़ी को कोई भी नुकसान ना पहुंचा सके
आप को बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि साफ, सुरक्षित और बाधा-मुक्त फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है।और नगर निगम और जिला प्रशासन की यह कानूनी जिम्मेदारी है कि वे फुटपाथों से अतिक्रमण हटाएं और उन्हें पैदल चलने वालों के लिए सुलभ बनाएं।
थाना तीन के अधीन पड़ते फगवाड़ा गेट, भगतसिंह चौक, खिंगरा गेट,रेलवे स्टेशन रोड, माई हीरा गेट, प्रताप बाग जैसे इलाकों में काफी रोहगारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है कई ऐसे दुकानदार है जो कि अपनी दुकान के बाहर रेहड़ी,मेहदी, छोटा स्टाल लगवाने वालों से पैसे लेते हैंआप को बता दें कि जो जगह गाहक के वाहन खड़े करने की होती है उस जगह से छोटी दुकान लगी होती है और गाहक का वहना, गाड़ी बीच सड़क में लगी होती है जिस के कारण काफी समय जाम लगा रहता है