154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू करना स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में पंजाब सरकार का अहम कदम: अश्वनी अग्रवाल

Opening of 154 new Aam Aadmi Clinics is an important step of the Punjab Government towards expanding health services: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित करने और राज्य में इनकी कुल संख्या 1,244 होने पर पंजाब अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की है।
अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों का विस्तार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक की बुनियादी जरूरत हैं। लोगों को घरों के नजदीक इलाज की सुविधा मिलने से विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता देना जनहित से जुड़ा विषय है। किसी भी सरकार की सफलता का वास्तविक आकलन इस बात से होता है कि उसकी योजनाओं का लाभ आम जनता तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि आम आदमी क्लीनिकों में पर्याप्त स्टाफ, आवश्यक दवाइयां और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहें। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में अपने प्रयासों को और मजबूत करेगी, ताकि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page