श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जालंधर की बैठक आयोजित

BJP Jalandhar held a meeting regarding the preparations for the Samajik Samrasata Sankalp Yatra dedicated to the 650th Guruparva of Shri Guru Ravidas Maharaj Ji.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के जिला कार्यालय श्री शीतला माता मंदिर में जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी वरिंदर सचदेवा और जालंधर के जोनल प्रभारी परमिंदर बराड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश राठौर, मनोरंजन कालिया, सुशील रिंकू, के.डी. भंडारी, दिनेश डल तथा जिला जनरल सेक्रेटरी योगेश धीर, दीपक तेलु और देविंदर भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज को समानता, मानवता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था।

भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी वरिंदर सचदेवा ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से जाति-पाति, भेदभाव और सामाजिक असमानता से ऊपर उठकर मानवता एवं समानता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं एक ऐसे समाज की कल्पना प्रस्तुत करती हैं जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार प्राप्त हों।उन्होंने कहा कि 650वें गुरुपर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से गुरु महाराज जी के विचारों, आदर्शों और संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना चाहिए।

2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर वरिंदर सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावी रणनीति का प्रमुख आधार मजबूत बूथ संगठन, जनसंपर्क, सक्रिय कार्यकर्ता और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना होगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें, उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत करवाएं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देनी होगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें और 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।

जालंधर के जोनल प्रभारी परमिंदर बराड़ ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं सामाजिक एकता, सद्भावना और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती हैं। उनके विचारों को केवल धार्मिक या सामाजिक आयोजनों तक सीमित न रखते हुए अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

बैठक में सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page