श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल हुए मेयर वनीत धीर, पत्नी श्वेता धीर के साथ गुरु चरणों में हुए नतमस्तक

Mayor Vaneet Dhir participated in the 'Nagar Kirtan' held on the occasion of the 'Prakash Parv' (birth anniversary) of Shri Guru Nanak Dev Ji; he, along with his wife Shweta Dhir, bowed in reverence at the feet of the Guru.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ से हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पवित्र प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा छावनी निहंग सिंहां, सोढल, जालंधर से सजाए गए भव्य नगर कीर्तन में अपनी पत्नी श्वेता धीर के साथ श्रद्धा और सम्मान से शिरकत की। इस अवसर पर दोनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले, पंजाब की खुशहाली तथा समस्त मानवता की चढ़दी कला के लिए अरदास की।Picsart 26 11 28 20 23 02 065

इस मौके पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने संपूर्ण मानवता को ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का महान संदेश दिया। गुरु साहिब ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे तथा मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे समाज को आपसी प्रेम, सद्भावना और एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देती हैं।

वनीत धीर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हमें उनके महान आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में प्रेम, शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए गुरु साहिब के चरणों में मानवता की भलाई और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page