सरकार को नशे की केवल घोषणाएं करने के बजाय जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे : लक्की बिंद्रा

Instead of just making announcements on drug abuse, the government needs to take concrete steps at the ground level: Lucky Bindra

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने सरकार से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई परिवार सामाजिक, मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार को केवल घोषणाएं करने के बजाय जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे।

बिंदा ने कहा कि नशे की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना सरकार व प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नशा बेचने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही नशे की सप्लाई से जुड़ेनेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई कर युवाओं तक नशे की पहुंच रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने, उन्हें खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की जरूरत है। नशे की लत से प्रभावित लोगों के लिए उपचार और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना भी जरूरी है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page