जालंधर पुलिस सुस्त और लुटेरे चुस्त आए दिन दे रहे हैं बाजारों में वारदातों को अंजाम

Jalandhar police are sluggish and robbers are active, committing crimes in the markets every day.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कैट के सदर बाजार स्नेचिंग की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, एक सप्ताह में स्नेचिंग की दूसरी घटना सामने आई है। जहां दिन दहाड़े एक्टिवा सवार दो बदमाशों महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार दो बदमाश आते है और महिला के गले से सोने के चेन झपटकर फरार बो जाते है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी सख्त करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले भी सदर बाजार में बदमाश महिला से बैग छीनकर फरार हो गए थे।

अभी तक पुलिस उस घटना में फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है कि अब लुटरों ने सदर बाजार में दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दे दी है। मौक पर दुकानदारों और इलाका निवासियों का कहना है कि जब मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम गलियों की सुरक्षा का क्या होगा? लोगों का सवाल है कि दिन के समय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लुटेरे इतनी आसानी से कैसे भाग निकलते हैं?

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page