श्री हिंदू तख्त ने दिया वनीत धीर को समर्थन, पंडित भनोट हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

Shri Hindu Takht extends support to Vaneet Dhir, Pandit Bhanot joins Aam Aadmi Party

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : श्री हिंदू तख्त ने विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर को समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही श्री हिंदू तख्त युवा विंग के राष्ट्रीय प्रधान पंडित पवन भनोट ने साथियों सहित आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। इस मौके पर मेयर वनीत धीर और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंडित पवन भनोट के इस फैसला का स्वागत किया। उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस ज्वाइनिंग में भी जिला प्रधान अमृतपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से रंगला पंजाब बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से लोग बहुत प्रभावित हो रहे हैं। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें भी हलका नॉर्थ का चार्ज सौंप कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसे वह ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं कोशिशों के सदका लगातार उन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है। उनकी और पार्टी की मजबूती बढ़ रही है। वह ऐसे ही लोगों की सेवा करते रहेंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page