

जालंधर : नगरवासियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल द्वारा अपने कार्यालय में हर माह की 3 से 5 तारीख तक नि:शुल्क आम आदमी सुविधा कैंप आयोजित करवाया जाता है। कैंप में क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी दस्तावेज एवं योजनाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाती हैं।
कैंप के दौरान वोटर कार्ड, एससी एवं बीसी प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री 10 लाख रुपये सेहत बीमा कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।
इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि “हम नहीं चाहते कि हमारे वार्ड के लोगों को किसी भी सरकारी सुविधा के लिए इधर-उधर धक्के खाने पड़ें। इसी उद्देश्य से हमारे कार्यालय में हर माह नि:शुल्क आम आदमी सुविधा कैंप लगाया जाता है, ताकि लोगों को सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही आसानी से मिल सकें।”उन्होंने कहा कि जनसेवा और वार्डवासियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी लोगों की जरूरत के अनुसार ऐसे कैंप निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।