किसानों की गन्ने की बकाया राशि तुरंत जारी करे भगवंत मान सरकार : अविनाश राय खन्ना

The Bhagwant Mann government must immediately release the pending sugarcane dues of farmers: Avinash Rai Khanna

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फगवाड़ा शुगर मिल से संबंधित गन्ना उत्पादक किसानों की करोड़ों रुपये की बकाया राशि जारी न होने पर आम आदमी पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अन्नदाता को अपनी मेहनत की कमाई लेने के लिए सड़कों पर उतरने और संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

खन्ना ने कहा कि फगवाड़ा शुगर मिल की ओर किसानों के लगभग 27.84 करोड़ रुपये तथा सरकार की ओर से लगभग 18.93 करोड़ रुपये की राशि बकाया होने का मामला बेहद गंभीर है। किसानों द्वारा 26 नवंबर को दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी देना सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ‘आप’ सरकार बकाया राशि देने के बजाय किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए जाने का इंतजार कर रही है?

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किसानों की आर्थिक मजबूती और उनकी समस्याओं के समाधान के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज किसान अपनी ही फसल के भुगतान के लिए तरस रहे हैं। सरकार की बैठकें, आश्वासन और बयानबाजी से किसानों के घरों में चूल्हे नहीं जलते।

खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि किसानों की समस्त बकाया राशि बिना किसी देरी के तुरंत जारी की जाए और भविष्य में गन्ने के भुगतान के लिए एक निश्चित समयसीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को संघर्ष के रास्ते पर धकेलने के बजाय सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page