जालंधर में AAP-कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका, भाजपा के कमल के साथ जुड़े 5 दर्जन से अधिक नौजवान

AAP-Congress suffers major political setback in Jalandhar, over 5 dozen youth join BJP's Lotus Party

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जालंधर में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्रों से करीब 5 दर्जन से अधिक नौजवान दोनों पार्टियों को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जालंधर भाजपा के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान साहिल शर्मा, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा स्पोर्ट्स को-कन्वीनर अरुण कालिया और माणिक तलवार के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। युवाओं के इस बड़े जुड़ाव को जालंधर में भाजपा की बढ़ती राजनीतिक ताकत और AAP-कांग्रेस के प्रति नौजवानों के घटते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दविंदर भारद्वाज, दीपक तेलू, युवा मोर्चा जिला प्रभारी संजीव मनी, जिला सचिव सनी शर्मा, ललित बब्बू, साहिल चोपड़ा, लवलीन सिंह चिराग, सूर्य मिश्रा और राजिंदर पप्पी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने और संगठन को मजबूत करने का विश्वास दिलाया।

भाजपा में शामिल होने वालों में हरनीत सिंह, अमरिंदर सिंह, हरदीप सिंह, हरविंदर सिंह, करण जोशी, मंदीप, प्रेम, विशाल, राजन, रविंद्र सिंह, दिलप्रीत, सौरभ टकी, अभिषेक, विग्नेश, मंगा सुखभान, विजय वर्मा, प्रदीप वर्मा, बलजीत वर्मा, विशाल वर्मा, गुरवीर सिंह, नितिन पाठक, मोहित, जस, अंकुश, ईशान, शुभम ठाकुर, अजय, जतिन सिंह और हिमांशु मकसूदां सहित बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए।

इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब का युवा अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति से निराश होकर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं को रोजगार, सुरक्षित माहौल, नशामुक्त समाज और बेहतर भविष्य चाहिए, लेकिन AAP सरकार इन अपेक्षाओं पर खरी उतरने में असफल रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राजनीति से मोहभंग होकर नौजवान भाजपा को मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद, भेदभाव और गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं है। यहां मेहनत और समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का भाजपा में शामिल होना आने वाले समय में जालंधर की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है।

साहिल शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा जालंधर आने वाले समय में युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा और मेहनत से जालंधर में भाजपा का संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page