

जालंधर श्री हिन्दू तख्त द्वारा गौरी शंकर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए प्रभु के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।
इस पावन अवसर पर श्री हिन्दू तख्त के महामंत्री कुणाल अग्रवाल ने अश्वनी अग्रवाल को भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करने के साथ-साथ लोगों को धर्म, संस्कार और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।