करवाचौथ केवल एक व्रत नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और अटूट विश्वास का प्रतीक है : हरसिरत कोर

Karwa Chauth is not just a fast, but it is a symbol of our culture and unwavering faith: Harsirat Kaur

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  करवाचौथ के उपलक्ष्य पर किट्टी क्लब की और से उत्तरी क्षेत्र की महिलाओं ने करवाचौथ का त्यौहार बड़े श्रद्धापूर्वक से बसंत कॉन्टिनेंटल में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी की धर्मपत्नी हरसिरत कोर उपस्तिथ हुए।

इस शुभ दिवस पर हरसिरत कोर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की करवाचौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर आपसी जुड़ाव और त्योहार का उत्साह और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने इस अवसर पर मातृशक्ति एवं क्षेत्र की महिलाओं के साथ उत्सव की खुशियाँ साझा कीं। किट्टी क्लब की समस्त महिलाओं ने विधायक हैनरी की धर्म पत्नी हरसिरत कोर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

इस आयोजन में रुपिंदर कोर ,सोनिया चावला,शेल्ली,परमिंदर कोर,मनप्रीत जब्बल,रमन,शेल्ली,रजनी कपूर,मनदीप ,भावना,मोनिका,दीपिका,गुरजीत,सुनीता,अंजू कपूर,अरुणा अरोड़ा,हनी,मीनू अरोड़ा,शिल्पा कोर,अजु मदान,पूनम, पूजा कपूर आदि भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page