सोडल रोड रामलीला पार्क में झूले लगाने को लेकर विवाद, परमिशन पर उठे सवाल

Controversy over installation of swings at Sodal Road Ramlila Park, questions raised on permission

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: सोडल रोड स्थित रामलीला पार्क में व्यावसायिक गतिविधि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय मोहल्ला निवासियों की ओर से पार्क में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर और मेयर को लिखित पत्र दिया गया था। इसके बावजूद पार्क में बड़े व्यावसायिक झूले लगाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जालंधर नॉर्थ से विधायक बावा हैनरी ने बताया कि मोहल्ला निवासियों ने पहले ही नगर निगम अधिकारियों को पत्र देकर पार्क के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू किए जाने का विरोध जताया था। इसके बावजूद पार्क में बड़े कमर्शियल झूले लगाए जा रहे हैं। बावा हैनरी के अनुसार, यह काम गौरव कनोजिया की ओर से करवाया जा रहा है।

मामले को लेकर जब गौरव कनोजिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास झूले लगाने की अनुमति है। हालांकि, जब उनसे अनुमति की प्रति उपलब्ध करवाने को कहा गया तो वह इसे उपलब्ध नहीं करवा सके।

इसके बाद नगर निगम कमिश्नर से मामले के संबंध में जानकारी ली गई। कमिश्नर ने बताया कि मोहल्ला निवासियों की ओर से पार्क में झूले लगाए जाने के विरोध में पत्र नगर निगम को प्राप्त हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की ओर से अभी तक झूले लगाने के लिए कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। संबंधित अनुमति का मामला फिलहाल विचाराधीन है।

नगर निगम की ओर से अनुमति जारी नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद रामलीला पार्क में लगाए जा रहे व्यावसायिक झूलों को लेकर विवाद और गहरा गया है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पार्क में प्रस्तावित व्यावसायिक गतिविधि को अनुमति मिलती है या नहीं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page