बरकरार रखेंगे तिरंगे की शान: अमरजाीत अमरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत के संबंध में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल बोलीना के गृह गांव बोलीना में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा देहाती प्रधान स. अमरजीत सिंह अमरी ने की। बैठक में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणाी सदस्य एवं विधानसभा हलका आदमपुर के कन्वीनर राजीव पांजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा हलका करतारपुर के कन्वीनर सुरिंदर महे, जिला भाजपा महासचिव गिरधारी लाल बोलीना, स. मनजीत सिंह बिल्ला (जिला भाजपा प्रधान किसान मोर्चा जालंधर देहाती), भूपिंदर सिंह (जिला भाजपा महासचिव एससी मोर्चा जालंधर देहाती), नीना जैन (जिला भाजपा सचिव जालंधर देहाती) ने कहा कि तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा। अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और इस शान को हमने सदैव बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं और 75 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इसी के तहत 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page