

जालंधर : धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं की दुर्गम चोटियों में विराजमान मां श्री आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
धार्मिक परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष 15 नवम्बर को शरब ऋतु के आगमन और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं। अब आगामी वर्ष 15 मार्च को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के द्वार पुनः खोले जाएंगे।
इसके अतिरिक्त अत्यधिक ठंड, बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष इस अवधि में मंदिर निभाई जाती है। कपाट बंद किए जाने पालमपुर मंदिर के कपाट बंद किए जाने के अवसर पर मंदिर अधिकारी, पुजारी तथा श्रद्धालुगण के कपाट बंद रखने की परंपरा से पूर्व मंदिर के पुजारी महेंदी राम ने मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न करवाया।
कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर परिसर में जमकर हुई ओलावृष्टि
मंदिर के कपाट बंद किए जाने के अवसर पर प्रकृति का भी अनूठा रूप देखने को मिला। मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में अचानक जमकर ओलावृष्टि हुई। लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के पश्चात हुई बारिश और ओलावृष्टि से वातावरण में ठंडक घुल गई। इस प्राकृतिक बदलाव का मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
ओलावृष्टि और बारिश के बीच श्रद्धालु खुशी से झूमते नजर आए। देखते ही देखते भारी ओलावृष्टि के कारण मंदिर परिसर तथा आसपास का पर्वतीय क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया, वहीं तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। शीतकाल के आगमन के इस प्राकृतिक दृश्य ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर मां के चरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।
विधिवत धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंदिर के कपाट आगामी 15 मार्च तक बंद ‘कर दिए गए।
इस मौक पर जानकारी देते हुए शिवयोगी दयाल भाई ने बताया कि मां आदि हिंमानी चामुंडा के कपाट बंद होने के साथ ही अब आगामी 4 माह तक मंदिर में नियमित दर्शन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। श्रद्धालु आगामी वासंतिक ऋतु में मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात पुनः मां भगवती के दर्शन कर सकेंगे।
श्री मां आदि हिमानी चामुंडा माता जी के परम पुजारी बबलू और पुजारी विनय ने श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह किया है कि शीतकाल के दौरान मंदिर क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम, भारी हिमपात, ओलावृष्टि और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मंदिर की ओर आने का जोखिम न उठाएं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. और इस मौसम में पर्वतीय मार्गों पर आवागमन अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए मंदिर के कपाट पुनः खुलने तक श्रद्धालु इस दुर्गम यात्रा से परहेज करें तथा प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें