

जालंधर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को स्टूडेंट्स में एक मैसेज वायरल होने के बाद भारी रोष पाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जमकर तोड़फोड़ की। जहां पुलिस और मीडिया पर हमला करके गाड़ियों में तोड़फोड़ गई और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि एलपीयू में उत्पाद मचाने वाले 9 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान जेम्स दहिया, गगनदीप, जसमीत कुमार निवासी फगवाड़ा, अंतरिक्ष और साहिल निवासी जम्मू-कशमीर, कृष्णा कुमार, भविष्य करण निवासी मुंबई, आशुतोष निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं नौंवा छात्रा नाबालिग है।
नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था, लेकिन जब स्टूडेंट्स द्वारा उन पर और मीडिया पर पत्थाव किया गया और गाड़ियो को आग के हवाले कर दिया गया, तब मामला शांत करने के लिए उत्पाद मचाने वालों को वहां से उनकी टीम द्वारा भगाया गया। डीआईजी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा 163 एफआइआर में 3 आरोपियों में से फगवाड़ा से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 2 जम्मू व एक मुम्बई से आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में से 7 छात्र है और 2 आउटसाइडर आरोपी है। पुलिस ने जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद कर लिया है। पुलिस टीमों के दोबारा सभी आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाए गया
नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस मीडिया के साथ मिलकर और छात्रों को आगे लेकर चल रही थी। ऐसे में वह छात्रों को यह मैसेज देना चाहते थे कि पुलिस छात्रों के साथ है। लेकिन फिर भी कुछ छात्रों द्वारा उत्पाद मचाया गया। डीआईजी के अनुसार जब पुलिस फोर्स के साथ वह यूनिवर्सिटी में पहुंचे तो देखा छात्रों द्वारा उस समय ज्यादा नुकसान नहीं किया गया था, लेकिन अचानक छात्रों ने पुलिस पर पत्थराव करना शुरू कर दिया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई। वहीं छात्र से दुष्कर्म को लेकर डीआईजी ने कहा कि इस मामले को लेकर एसआईटी बनाई गई है, जो मामले की जांच कर रही है।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान नवीन सिंगला के साथ एसएसपी गौरव तूरा, एसआईटी के इंचार्ज वनीत अलाहवत व अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे