

जालंधर : महानगर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की तरफ से सभी पुलिस कमिश्नरेट के अधीन पड़ते सभी पुलिस थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं पर कई ऐसे थाना भी है जो कि नाजायज शराब बेचने व खुले में शराब पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दावे थाना की तरफ से झूठे साबित हो रहे हैं, लेकिन कुछ लोग नियमों को दांव पर लगाकर सरेआम खूब शराब का सेवन कर रहे हैं।
इसकी मिसाल थाना तीन के अधीन पड़ते चौराहों पर कई रेहड़ी में देखी जा सकती है। शाम ढलते ही भगतसिंह चौक,मदरफ्लोर मील चौक,रेलवे रोड,किशनपुरा, प्रताप बाग,रोजाना गाड़ियों में बैठ कर लोग सरेआम शराब व कबाब का मजा लेते हैं
आप को बता दें कि कई परिवारो कि महिलाएं, बेटियां, बजुर्ग लोग,बच्चे प्रताप बाग पार्क में सैर करने के लिए आते है और आम व्यक्ति,महिलाएं, और बच्चे भी इन शराबियों से दूरी बनाकर चलता है। गौर हो कि यहां शराब का खुले में सेवन करवाने की इन दुकानों व रेहड़ीयो के पास कोई लाइसेंस भी नहीं है, जबकि आबकारी एक्ट के तहत किसी भी अहाते वाले को विभाग लाइसेंस जारी करता है।
इलाका निवासियों व दुकानदारों ने मांग की है कि जिला पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर की जा रही कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इलाके में अमन शांति बहाल की जा सके, आम व्यक्ति व महिलाएं घर से बाहर बे खौफ रात्रि के समय में सैर कर सकें।