

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार के राज में पंजाब की स्थिति काफी बदतर हो गई है। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी बेहद खराब है, जिससे आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बिंदा ने दावा किया कि महानगर की जनता अब कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा वे सुविधाएं मिलेंगी। लक्की बिंद्रा ने कहा कि राज्य में नशा भी चरम पर बिक रहा है। नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया है। नशे के कारण कई घरों के चिराग बुझ गए जोकि एक बड़ा चिंता का विषय है। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद नशा पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। इसलिए जनता अब पंजाब में कांग्रेस की ओर रूख कर रही है