कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने 2 पूर्व प्रधान सहित अन्य नेता को किया पार्टी से बर्खास्त

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

संगरूरः चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा गैर विरोधी गतिविधियों के चलते नेताओं पर एक्शन लिया जा रहा है। हाल ही में जालंधर से 11 नेताओं पर भाजपा ने एक्शन लिया था। वहीं अब संगरू के दिड़बा में कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने पत्र जारी करते हुए नगर पंचायत के 2 पूर्व अध्यक्ष और एक पूर्व एमसी को 5 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

IMG 20241219 121816

जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग की ओर से पूर्व अध्यक्ष बिट्टू खान, पूर्व अध्यक्ष जग्गा दास और पूर्व एमसीसुखविंदर कौर पत्नी परगट सिंह पार्टी के गतिविरोधी काम कर रहे थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से उन्हें 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत दिड़बा के कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान से की थी।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page