मक्का मदीना से उमरा करके वापस भारत लौटे शमशाद अहमद ठेकेदार का एडवोकेट नईम खान ने किया स्वागत

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

जालंधर : पवित्र स्थान मक्का मदीना से उमरा की जियारत कर फेमिली समेत वापस लौटे नकोदर के समाजसेवी शमशाद आलम ठेकेदार का मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान नईम खान एडवोकेट ने फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस्तकबाल कर दुआओं से नवाजा। शमशाद ठेकेदार ने कहा कि उक्त पवित्र स्थान पर भारत में अमन व शान्ति और आपसी सद्भाव के लिए खास दुआऐं कीं। उन्होंने कहा कि में अपने आप को खुश नसीब समझता हूं कि अल्लाह ने मुझे अपने दरबार मक्का-मदीना बुलाया। वापस लौटने के बाद ऐसा लगता है कि वहां बार-बार जाऊं।इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के सदस्य मोहम्मद सिकन्दर शेख, वसीम अंसारी व अन्य मौजूद थे।

 

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page