सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी अरुण सेखडी ने डिविजनल कमिश्नर जालंधर का पदभार संभाला

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : 2004 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी अरुण सेखडी ने आज जालंधर के डिविजनल कमिश्नर का कार्यभार संभाला। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया ।पदभार संभालने के बाद डिविजनल कमिश्नर अरुण सेखडी ने कहा कि बेहतर प्रशासन और लोगों को उचित ढंग से समय पर प्रशासकीय सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के साथ बात कर जिले संबंधी जानकारी ली। उन्होंने शनिवार को नगर निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।बाद में डिविजनल कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर 11 जनवरी को पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर स्थानीय रेडक्रॉस भवन में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि इंतजामों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।IMG 20250110 WA0456 उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम गौतम जैन, सहायक कमिश्नर सुनील फोगट, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( ज) मेजर डा. अमित महाजन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page