

जालंधर : पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।पूर्व मंत्री ने कहा कि यह हादसा पूरे देश को स्तब्ध करने वाला है। जिन परिवारों ने इस दुर्घटना में अपने परिजनों को खोया है, उनके दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।









