जालंधर में इनोसेंट हार्ट्स पंजाब स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

Innocent Hearts Punjab State Senior Ranking Badminton Tournament begins in Jalandhar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम, जालंधर में चार दिवसीय इनोसेंट हार्ट्स पंजाब स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के सभी 23 जिलों से करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।टूर्नामेंट का उद्घाटन जालंधर की अतिरिक्त उपायुक्त दिव्या (आईएएस) ने किया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के निदेशक डॉ. रोहन बोरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की कुल 10 स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। इनमें अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के सिंगल्स, डबल्स व मिक्स्ड डबल्स के साथ-साथ सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की स्पर्धाएं शामिल हैं।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जगशेर सिंह खंगूरा को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, जालंधर की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 31,000 रुपये की नकद सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।IMG 20260813 WA0567

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त दिव्या (आईएएस) ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता बढ़ाते हैं और उनमें टीम भावना, अनुशासन तथा निरंतर मेहनत जैसे गुण विकसित करते हैं। नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने से तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और युवाओं का भविष्य अधिक स्वस्थ एवं संतुलित बनता है।

उन्होंने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, जालंधर की अंतरिम कमेटी द्वारा स्टेडियम के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के मानद सचिव श्री रितिन खन्ना ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में पंजाब भर के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह 16 अगस्त को होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले माह राजस्थान के भीलवाड़ा में होने वाली प्रतिष्ठित नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश बुधिया, हरप्रीत सिंह, धीरज शर्मा, अनिल भट्टी और कुसुम केपी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page